डी. जे. बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला

3/7/2019 12:40:29 PM

कैथल/चीका (सुखविंद्र/कपिल): चीका स्थित गौशाला के निकट देर रात्रि तेज आवाज में बजाए जा रहे डी.जे. को बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों पर लोगों ने ईंट-पत्थर बरसा दिए और गंडासी से भी हमला किया। हमले में ए.एस.आई. अजमेर सिंह व पी.सी.आर. चालक ई.एस.आई. रमेश को चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चीका थाना में एस.एच.ओ. उमेद सिंह की शिकायत पर राधा बिहारन, प्रमोद कुमार यादव निवासी बिहार, संजीव निवासी चीका, मांगा राम निवासी चीका, जसविंद्र निवासी थेहबनेड़ा, बलदेव निवासी खरौदी रोड चीका, नीतू निवासी कैथल, बलबीरो निवासी पटियाला, पुजी निवासी चीका, गुरमीत निवासी चीका के खिलाफ 10 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 307 (हत्या के प्रयास) की धारा भी जोड़ी है। पुलिस ने 9 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 महिलाएं व 5 पुरुष हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार रात करीब 10 बजे को पुलिस को सूचना मिली कि गौशाला के निकट कुछ लोग तेज आवाज में डी.जे. बजाकर नाच रहे हैं जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को डी.जे. बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने डी.जे. बंद करने से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को ही चेतावनी दी कि अगर दम हो तो हमें रोककर दिखाओ। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बुलाकर जब पुलिस डी.जे. बंद करवाकर सामान उठवाने लगी तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाने बंद कर दिए। इस दौरान राधा बिहारन ने गंडासी से वार किया। राधा बिहारन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गई। एस.एच.ओ. उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। 
 

Shivam