जेजेपी ने सभी जिलों में नियुक्त किए किसान सेल अध्यक्ष, सुखराम डागर बने वरिष्ठ उपप्रधान

3/7/2019 7:41:09 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पलवल जिले के सुखराम डागर को पार्टी ने किसान सैल के वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने दादरी जिला निवासी भूपेंद्र बौंद को किसान प्रकोष्ठ का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हिसार के राजपाल डेविड को किसान सेल का प्रदेश प्रचार सचिव और रोहताश रावत को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि किसान प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों के प्रधान पर पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। इनमें पानीपत से बलकार निमरी, सोनीपत से अजीत तुषीर, दादरी से सुरेश इमलोटा, फतेहाबाद से पूर्व सरपंच अमर पाल और हिसार से सत्यवान कोहाड़ को किसान सैल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही झज्जर से मास्टर रामचंद्र हसनपुर, कैथल से बलवान कोटड़ा, सिरसा में नरेंद्र बराड़, गुरुग्राम से बल्ले चेयरमैन, नूंह से आमीन बिछोर, रेवाड़ी से रामफल कोसलिया, कुरुक्षेत्र से जगबीर मोड़ी, पलवल से योगेंद्र सहरावत, भिवानी से राजवीर तालू को किसान सैल जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने करनाल से गुरदेव रंभा, जींद से जोरा डूमरखां, रोहतक से दलबीर सिंह भरैन, फरीदाबाद से सुरेंद्र अत्री, पंचकूला से गुरदेव सिंह चरनियां, अंबाला से जसविंदर धनोरा, यमुनानगर से मांगेराम गुडिय़ानी और महेंद्रगढ़ से हजारीलाल लंबोरा को किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जेजेपी के किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रिढाऊ ने बताया कि प्रकोष्ठ में अन्य पदों पर नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जेजेपी किसानों से जुड़े विषयों को सबसे ज्यादा अहमियत देकर उठाएगी और किसानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में ओलावृष्टि से बरबाद हुई फसलों के मुआवज़े, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, किसानों की कर्जा माफी, मंडियों में सुविधाएं उनकी पार्टी के कार्यक्रमों में प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

Shivam