छेड़छाड़ से तंग LLB की छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर

10/9/2017 3:57:40 PM

हिसार(विनोद सैनी): फतेहाबाद जिले के गांव चबमोरी की रहने वाली एलएलबी फाईनल की छात्रा ने लड़कों की छेड़खानी से तंग आकर सल्फास खा ली। छात्रा को उपचार के लिए हिसार के सैक्टर 16-17 के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। हिसार महिला पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना में फतेहाबाद के अतुल सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

छात्रा के पिता मानक चंद ने बताया कि उसकी लड़की फतेहाबाद से पढ़ने के लिए हिसार के लॉ कॉलेज में आती है। इसी दौरान अतुल सहित अन्य लड़कों ने उसकी लड़की से बदमीजी की जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। उसकी मांग है कि ऐसे आवारा किस्म के लड़कों को जल्द से जल्द गिफ्तार किया जाए।

हिसार की महिला थाना प्रभारी सरोज ने बताया कि लॉ कॉलेज की छात्रा महिला थाने में रोते हुए आई थी। इसी दौरान वह राइडर पुलिस के साथ घटना स्थल पर गई थी परंतु युवक फरार हो चुके थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर लिया है जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अतुल हिसार के राजकीय कॉलेज में पढता है।