शादी का झांसा देकर महिला से की घिनौनी हरकत

2/24/2017 4:04:27 PM

हिसार:शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने महिला की शिकायत पर मनोज नामक व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी पहले शादी हुई थी। वर्ष 2014 में पंचायती तौर पर पति से तलाक हो गया था। उसके बाद वह प्राइवेट नौकरी करने लगी। इस दौरान 26 दिसम्बर 2015 को जब वह होटल में रुकी तो वहां उसकी मुलाकात मनोज नामक युवक से हो गई। 

 

महिला ने बताया कि मनोज ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। उसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब जब मनोज से शादी की बात की जाती है तो वह इंकार कर रहा है। इस दौरान पता चला कि मनोज की दूसरी जगह सगाई हो गई है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह जान से मार देगा। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।