हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पीजीआई में भर्ती, मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुशलक्षेम जानने पहुंचे

8/22/2021 8:25:59 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य व निकाय मंत्री अनिल विज पीजीआई चंडीगढ़ में चौथी मंजिल पर एडमिट करवाए गए हैं। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ एडमिट करवाने का मुख्य कारण उनका ऑक्सीजन लेबल नियंत्रित न होना है। अनिल विज का ऑक्सीजन का लेबल 13 अगस्त से ठीक नहीं चल रहा। वह तब से लेकर अब तक लगातार ऑक्सीजन के सहारे हैं। विज का कुशल क्षेम पूछने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी पीजीआई पहुंचे। उन्होंने पीजीआई के डॉक्टर्स से उनके बारे पूरी जानकारी ली।



अनिल विज के पीजीआई 5 बजे के करीब एडमिट होते ही पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम व विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम मौजूद थी। जिन्होंने तुरन्त विज के सभी सैंपल कलेक्ट करने शुरू किए। पीजीआई के डॉक्टर्स को सबसे बडी दिक्कत उनकी वेन्स न मिलने की हो रही है। विज के ऑक्सीजन लेबल कम होने का मामला उनके द्वारा रोहतक से चंडीगढ़ हैलीकॉप्टर में आने से दिक्कत बढ़ना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अनिल विज रोहतक मुख्यमंत्री मनोहरलाल के भाई के संस्कार में शामिल होने गए थे। पिछले 13 अगस्त से पहले अनिल विज का ऑक्सीजन लेबल बिल्कुल ठीक हो गया था। वह बिना ऑक्सीजन के बिना सब काम करने लगे थे। 

बता दें अनिल विज 6 बार विधायक बने हैं। वह विधानसभा के सत्र में कभी 1 दिन भी अनुपस्थित नहीं रहे। लेकिन ऑक्सीजन का लेवल अचानक कम होने के कारण वह मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शिरकत नहीं हो सके। फिर भी उन्होंने ऑक्सीजन की पाइप लगाकर टेलीविजन पर विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखी। वहीं, वे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते रहे।



गृह मंत्री अनिल विज का जनता से इतना लगाव है कि वह जनता के कामों में किसी भी प्रकार की देरी पसंद नहीं करते हैं। इसीलिए जब वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल थे, तब भी वह अधिकारियों द्वारा लाई गई फाइलों को निकालने का काम लगातारकरते रहे ताकि जनता को कोई तकलीफ ना हो।

धनखड़ ने अनिल विज का कुशलक्षेम पूछा
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आज गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम की जानकारी ली। ओम प्रकाश धनखड़ शास्त्री कॉलोनी अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के घर पहुंचे और उनसे काफी समय तक बातचीत की। इस दौरान धनखड़ ने गृहमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श भी किया।

Content Writer

vinod kumar