हरियाणा के गृह मंत्री ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं के बारे में की पूछताछ

12/26/2019 9:54:57 AM

अम्बाला छावनी (जतिन) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार की शाम को अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसी के साथ मंत्री विज ने हैल्थ कैंसर सैंटर का भी जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर मरीजों के साथ आए हुए लोगों से बातचीत करके अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर भी पूछा। इस दौरान हार्ट सैंटर में भर्ती एक मरीज के परिजन ने मंत्री अनिल विज का तहदिल से धन्यवाद किया।

मरीज के परिजन ने मंत्री विज को बताया कि वह पहली बार अम्बाला के हार्ट सैंटर में अपने मरीज को लेकर आया था, हार्ट सैंटर के डाक्टर और स्टाफ बहुत ही बेहतर हैं, अपने काम को बाखूबी निभाते हैं। जिसके बाद मंत्री विज ने परिजन से उनके मरीज का हालचाल पूछा। हार्ट सैंटर में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता लक्ष्मी चंद्र खन्ना का हालचाल भी जाना। इसके बाद मंत्री विज से हैल्थ कैंसर सैंटर के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेकर चले गए। 

Isha