चंडीगढ़ समेत हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, मौसम हुआ सुहावना

5/16/2017 11:15:04 AM

चंडीगढ़ (मनमोहन सिंह):समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। मई अभी आधा भी नहीं बीता है और गर्मी व पारा पूरे चरम पर है। आज चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बूदाबांदी से बढ़ती गर्मी से बेहाल हुए लोगों को कुछ राहत मिली है। 

चंडीगढ़ में बारिश के छींटों और आसमान पर छाए बादलों के कारण तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हुआ। जिससे लोगों को तपिश से राहत मिली है। गर्मी इस कदर बढ़ गई थी कि लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती थी, उन्हें लू जैसी हवाओं का सामना करना पड़ता था।

लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को तो अस्त व्यस्त कर ही दिया है। बीमारियों का लगातार प्रकोप बढ़ता भी जा रहा है। आज ठंडी-ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है।