मानसून जल्द आने को लेकर हरियाणा सिंचाई विभाग ने तैयारियां की तेज, बाढ़ रोकने के लिए किए जा रहे कार्य

5/19/2022 11:11:08 AM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : इस बार गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फरवरी खत्म होते होते ही गर्मी बढ़ने लगी और  मार्च महीने में गर्मी ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जहां अप्रैल, मई महीने में पारा 40 डिग्री से नीचे रहता था वहीं मई महीने में पारा 47 डिग्री तक जा पहुंच गया। इसी तरह  मानसून की भी जल्दी आने की संभावना है। जिसको लेकर सिंचाई विभाग ने बाढ़ रोकथाम कार्य में तेजी लाने शुरू कर दिए है।

हर साल फसलों व लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए करोड़ों रुपए के कार्य सिंचाई विभाग द्वारा करवाए जाते हैं। विभाग ने 30 जून के बाद वर्षा का मौसम मानते हुए उससे पहले सभी कार्य पूरे करने के लिए डेडलाइन जारी की है। संभावना यह भी है कि मानसून 30 जून से पहले पहुंच जाए। अगर ऐसा हुआ तो सिंचाई विभाग सहित ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। वैसे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी अनुमान है कि मानसून जल्दी आ सकता है। इसलिए बाढ़ रोकथाम कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 

सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने से मानसून ने दस्तक दे दी है। हम भी उसी के दृष्टिगत रोकथाम कार्य में तेजी ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं कि 31मई तक हम सभी काम पूरे कर लें। इसके अलावा 38 पंप हैं जिससे पानी निकाला जाता है वह तैयार करवा रहे हैं। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता व एस डी ओ को खाली कटे भरकर 31 मई तक रखने के आदेश दिए गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana