करंट लगने से व्यक्ति की मौत

3/28/2017 3:17:46 PM

इसराना(बलराज):गांव मांडी के पास खराब पड़ी बिजली की सप्लाई ठीक कर रहे एक व्यक्ति करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पी.जी.आई. खानपुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुभाष वासी पलड़ी आसपास के गांव में मिस्त्री का काम कर रहा था। गत दिवस सुभाष मांडी गांव के पास बिजली की खराब हुई लाइन को ठीक कर रहा था तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सुभाष को घायलावस्था में उपचार के लिए पी.जी.आई. खानपुर ले गए, जहां पहुंचते ही सुभाष ने दम तोड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।