हरियाणा का जवान असम में हुआ शहीद, गांव में पसरा मातम

9/27/2021 12:31:47 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा का एक जवान असम में शहीद हो गया। शहीद जवान गुरजंट कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल के गांव राय माजरा का रहने वाला था। इस सूचना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दुखी परिजन और ग्रामीणों को अब इस बात की चिंता सता रही है कि गांव में श्मशान स्थल खस्ताहाल है तो जवान का अंतिम संस्कार कैसे होगा।

परिजनों के मुताबिक गुरजेंट सिंह सेना की गाड़ी में जेसीबी के साथ अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें गुरजेंट सिंह शहीद हो गए। गुरजेंट सिंह अपने पीछे एक सात माह का बेटा और तीन साल की बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद गुरजंट के भाई सतनाम सिंह ने कहा कि उसके भाई ने देश के लिए जान दी है जिस पर गर्व है। वहीं माता कृष्णा कहती है कि उन्होंने अपने बेटे को देश के लिए जन्म दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar