किसी की जाति को नहीं करेंगे इस्तेमाल: CM

4/14/2017 10:04:08 AM

जींद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में कहा कि वह और उनकी पार्टी भाजपा प्रदेश में किसी जाति को वोट बैंक के तौर पर कतई इस्तेमाल नहीं करेंगे। उनसे पहले के सी.एम. ऐसा करते रहे हैं लेकिन वह पुरानी लीक से हटकर सरकार चलाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी और पूरा हरियाणा एक समान हैं। सरकारी नौकरियों से बेरोजगारी दूर नहीं होगी। शिक्षित और सक्षम युवाओं को उद्योग, काम-धंधे में हाथ आजमाने होंगे। अब किसानों को गेेहूं, धान और गन्ने की खेती छोड़कर बागवानी को अपनाना होगा। जमीन से जुड़े मामलों में रिमांड पर उनकी सरकार ने बड़ी रोक लगा दी है। यह बड़ा क्रांतिकारी कदम है। सी.एम. मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी एस.वाई.एल. नहर से 2-4 महीने में मिलेगा। हांसी-बुटाना नहर में भी पानी जल्द आएगा। युवाओं को राजनीतिक लोगों के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।