पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, बैरंग लौटी बारात

2/25/2017 4:12:40 PM

जुलाना (पांचाल):गांव किनाना में नाबालिग लड़की की शादी को रोकने पर बारात को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार गांव किनाना निवासी हरकेश की लड़की की शुक्रवार को शादी थी। लड़की की उम्र केवल साढ़े 16 साल थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि किनाना गांव में हरकेश की नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। पुलिस टीम ने शादी में पहुंचक र शादी को रुकवाने का काम किया। किनाना गांव निवासी हरकेश की लड़की शादी हिसार के तलवंडी राणा गांव के निवासी राजाराम के लड़के साथ होनी तय हुई थी। शुक्रवार को बारात किनाना गांव पहुंची लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया क्योंकि लड़की की आयु साढ़े 16 साल थी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आपसी सहमति से शादी को जब तक लड़की की आयु पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस पर बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

 बाल विवाह निषेध अधिकारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि किनाना गांव के हरकेश की लड़की की शादी हो रही है। और लड़की नाबालिग है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो लड़की की आयु साढ़े 16 साल मिली। अभी दोनों पक्षों की सहमति से शादी को स्थगित कर दिया गया है।