आपसी कहासुनी में बाहर से लड़के बुलाकर की फायरिंग, एक की हालत गंभीर

9/14/2017 5:45:36 PM

जुलाना(विजेंदर बाबा): जुलाना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहां फिरौती अौर गोली चलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक ऐसा ही मामला गांव लजवाना खुर्द का है, जहां आपसी कहासुनी में कुछ बाहर के लड़कों को बुलाकर गांव में गोली चलवाई गई। जिसमें गांव का ही 60 वर्षीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पी.जी.आई. रैफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर गांव में कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कुछ लड़के हथियार लेकर आए अौर उन्होंने गोलियां चला दी। अपराधी गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से टूटे हथियार अौर गोली के खाली खोल मिले हैं। घटना की सूचना पाकर जिंद के डी.एस.पी. ने भी घटना स्थल का दौरा किया और अपराधियों की पकड़ के लिए टाइम गठित की है।