दिवाली की रात घर पर मिला महिला का शव, गले पर थे रस्सी के निशान

10/20/2017 4:38:24 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): दिवाली की रात जब हर कोई अपने घर में मां लक्ष्मी का पूजन कर रहे थे वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बहू का शव मिला। मृतका के गले में गले में फंदा लगा मिला। मृतका संतोष कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर कॉलोनी की रहने वाली थी। संतोष के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के साथ-साथ शव को नहर में फेंकने अौर खुर्द-बुर्द के प्रयास का भी आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार मृतका के गले पर निशान थे, संभवत उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आदर्श थाना प्रभारी रमेश कुमार की माने तो संतोष के परिजनों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन लाश को नहर में फेंकने के परिजनों के आरोपों को उनके गोल करने के अंदाज से जांच पर सवालिया निशान अभी से लगने आरंभ हो गए हैं।