हरियाणा में हत्या और बलात्कार करने वालों में एक ही समुदाय के लोग: सैनी

6/10/2017 5:00:10 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):बैरागी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में हरियाणा में ब्राह्मण समाज के लोगों को खास समुदाय के लोग निशाना बना रहे हैं। हरियाणा में हत्या और बलात्कार करने वालों में ज्यादा एक ही खास समुदाय के लोग हैं जिन्हें यशपाल मलिक ने गुमराह किया हुआ है। सैनी ने कहा कि यशपाल मलिक को अपने समुदाय के लोगों को ही नसीहत देनी चहिए। 

सैनी ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि जिस प्रकार से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान विवाद किया, उसी प्रकार अब कांग्रेस किसानों का नाम लेकर मध्यप्रदेश में कार्य कर रही है। वे हरियाणा और मध्यप्रदेश के मामले को लेकर जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और इन दोनों मामलों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि वे 16 वीं लोकसभा के सांसद है और अब तक 12 बार कांग्रेस ही राज करती आई है। इससे पहले कांग्रेस को किसानों की सुध क्यों नहीं आई जो अब वह किसान किसान कर रही है। जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेताओं की वीडियो जारी हो रही है। उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस का पतन नजदीक है।