बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 पुरुषों सहित महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 05:00 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र शाहाबाद पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3 महिलाअों सहित 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनसार शाहाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाला दंपत्ति मिलकर बाहर से लड़कियां लाकर अपने ही घर पर खुलेआम धंधा करवाते थे।

शाहाबाद थाना एसएचओ दवेंदर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शाहाबाद की एक कालोनी में पति पत्नी इस धंधे के सरगना है और नगर की आबो हवा खराब कर रहे हैं। जिस पर रेडिंग पार्टी गठित कर दबिश दी तो बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। अभी जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static