करनाल में हरियाणा विधान अध्यक्ष कवंर पाल ने किया ध्वजारोहण

1/26/2019 3:46:22 PM

करनाल (केसी आर्य): 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल की नई अनाज मंडी में समारोह का आयोजन किया गया। जहां हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल शिरकत कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्मारक पर जाकर देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित भी किये।



इस दौरान उन्होंने सरकार के कार्यों की समीक्षा करते कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा आम जनता के हित में काम में काम किया है। समय समय पर गरीबो, दलितों और पिछडों के साथ साथ सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं लागु की गई है। जिस कारण हरियाणा प्रदेश देश भर के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है।

Deepak Paul