हरियाणा बना UP: दिग्विजय

5/19/2017 8:42:47 AM

भिवानी (पंकेस):जब से प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक आपराधिक घटनाओं ने रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां तक कि अब तो न्यायालय भी सुरक्षित नहीं है, जहां सरेआम पुलिस प्रशासन की नाक तले गोलियां चलाई जाती हैं। आपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं मौजूदा सरकार फीता काटने में लगी हुई है। यह आरोप इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने यहां जारी बयान में कहे। 

चौटाला ने कहा कि सोनीपत की बेटी निर्भया के साथ दर्दनाक घटना हो या महम गैस एजैंसी में दिन-दिहाड़े लूट या रोहतक के अंदर पिता-पुत्र की हत्या या सांपला में 2 दोस्तों की गोली मारकर हत्या या फिर भिवानी में युवक की हत्या का मामला हो। इन सब घटनाओं से साफ पता चलता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार यू.पी. से सहयोग ले रही है। उत्तरप्रदेश को जहां अपराधियों घटनाओं में जहां नम्बर वन कहा जाता था, उस मैडल को हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ग्रहण कर लिया है। 

मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आए दिन फिता कटाई करते दिखाई देते हैं जबकि अपराधी अपना काम आसानी से कर रहे हैं। इनसो भाजपा सरकार से मांग करती है कि जल्द प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए।