हरियाणा के व्यक्ति की राजस्थान में गोली मारकर हत्या, भतीजे से मृतक का चल रहा था विवाद

1/22/2024 10:02:19 PM

बाढ़ड़ा(शिव योगी): बाढ़ड़ा उपमंडल के गांव डांडमा निवासी  एक व्यक्ति की राजस्थान के पिलानी में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के सगे भतीजे पर ही है।  हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव डांडमा निवासी करीब 40 वर्षीय रतन सिंह राजस्थान के पिलानी में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था। बीती रात वह अपने भांजे सचिन से मिलने के लिए गया था। उसी दौरान वहां दो लोगों ने पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हत्या का अरोप मृतक के सगे भतीजे पर हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि भतीजे के साथ उनका आपसी विवाद चल रहा था और उसने पहले भी कई बार उनके साथ घर का दरवाजा तोड़ने व दूसरी घटनाएं की हैं। मृतक के भतीजे पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसी के डर से वे दो साल से गांव छोड़कर किराए के मकान में पिलानी रह रहे थे।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal