मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ज्यादा तेज दौड़ रहे हरियाणा के शिक्षा मंत्री

7/14/2018 10:58:15 PM

चंडीगढ़ (धरणी): सड़क पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल  से ज्यादा तेज दौड़ रहे हैं, हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो राम बिलास शर्मा। 14 महीनों में शिक्षा मंत्री की कार 3.40 लाख किलोमीटर दौड़ी तो मुख्यमंत्री की सिर्फ 1.10 लाख किलोमीटर , शिक्षा मंत्री की कार रोजाना चल रही 700 किलोमीटर यानि 10  घंटे कार में सफर का खुलासा आर टी आई से हुआ है।

हरियाणा के मंत्रियों की गाडिय़ां रोजाना औसतन 500 किलोमीटर तक दौड़ रही है। इसका खुलासा आरटीआई के जरिये मांगी जानकारी में हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता जगजीत ने एक बार फिर मंत्रियों की गाडिय़ों के सफर का ब्यौरा मांगा था जिसकी सूचना अब मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंत्रियों में सबसे ज्यादा शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा गाड़ी चलाते हैं, वो रोजाना औसतन 709 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गाड़ी 215 किलोमीटर रोजाना चलती है।

आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2017 से लेकर अप्रैल 2018 तक की रिपोर्ट में रोजाना मंत्रियों की गाडिय़ां 500 किलोमीटर चल रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंत्री रोजाना 10 से लेकर 15 घंटे तक सफर करते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता जगजीत ने मंत्रियों की गाडिय़ों के चलने को लेकर जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद मंत्री कार अनुभाग ने यह जबाव दिया है जिसमें मंत्री प्रदेश के मुखिया से भी ज्यादा गाड़ी दौड़ा रहे हैं।

आरटीआई से मांगी जानकारी में जहां मुख्यमंत्री की पांच गाडिय़ां औसतन महीने में 6450 किलोमीटर तक चलती है वहीं रामबिलास शर्मा की दो गाडिय़ां रोजाना 500 किलोमीटर चलती है। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के पास दो गाडिय़ां हैं और इन दोनों गाडिय़ों ने जनवरी 2017 से लेकर अप्रैल 2018 तक 340328 किलोमीटर का सफर तय गिया है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षामंत्री की टोयोटा फॉच्र्यूनर और टोयोटा कोरोला दोनों गाडिय़ां मार्च 2018 में 21930 किलोमीटर और अप्रैल 2018 में दोनों गाडिय़ां 23296 किलोमीटर चली है। जबकि अप्रैल मे 776 किलोमीटर का सफर रोजाना तय किया गया है।

Shivam