हरियाणा के मंत्री ने भगवंत मान को  बताया नॉन सीरियस नेता, बोले- वोटर्स भी इन्हें सीरियस नहीं मानते

1/22/2022 3:39:23 PM

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पंजाब में आप पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवंत मान नॉन सीरियस नेता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का कुछ नहीं पता कि वो कब क्या बोल जाए। पंजाब के वोटर्स भी भगवंत मान को सीरियस नहीं मानते है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल के आगे भगवंत मान कही पर भी नहीं दिखता है।

चौटाला ने दावा किया है कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी होगी। आज के दिन में देश भर में लोकसभा चुनाव हुए तो फिर से मोदी सरकार मजबूती से बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का इन राज्यों में ज्यादा कुछ वजूद नहीं है।

राहुल गाँधी की लोगों में अपनी छवि नहीं है। पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है।  उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस बिना सेनापति के ही राजनीति में जुटी हुई है। कांग्रेस पांच राज्यों में चुनावों में मुकाबले में नहीं है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Isha