हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

11/14/2019 3:13:37 PM

चंडीगढ़ (धरणी): लंबी जद्दोजहद और इंतजार के बाद आखिरकार हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।  हरियाणा राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट इस तरह से है

  • अनिल विज (भाजपा), अम्बाला कैंट से विधायक
  • कँवर पाल (भाजपा), जगाधरी से विधायक
  • मूलचंद शर्मा (भाजपा), बल्लबगढ़ से विधायक
  • रणजीत सिंह चौटाला (निर्दलीय) , रानियां से विधायक
  • जयप्रकाश दलाल (भाजपा), लोहारू से विधायक
  • बनवारी लाल (भाजपा), बावल से विधायक



 
 हरियाणा के राज्यमंत्रियों की लिस्ट

  • ओमप्रकाश यादव (भाजपा), नारनौंद से विधायक
  • कमलेश ढांडा (भाजपा), कलायत से विधायक
  • अनूप धानक (जजपा), उकलाना से विधायक
  • संदीप सिंह (भाजपा), पिहोवा से विधायक एवं  पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी


 
संदीप सिंह ने पंजाबी में ली शपथ
पूर्व हॉकी खिलाड़ी और पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह ने पंजाबी में राज्यमंत्री पद की शपथ ली। संदीप सिंह को छोड़ बाकि सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। बता दें कि संदीप सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा और इसमें वो विजयी रही। भाजपा ने इस बार तीन खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था जिनमें सिर्फ संदीप सिंह की जीत हासिल कर पाए थे।



मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने 27 को शपथ ली थी 
बता दें कि 24 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 27 अक्टूबर को मनोहर लाल खट्‌टर ने मुख्यमंत्री और जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।



4 विधायकों ने राज्य मंत्री के पद की शपथ ली
जिन विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली उनमे सबसे पहला नाम ओमप्रकाश यादव का है, वो नारनौल से बीजेपी विधायक हैं। ओमप्रकाश लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं, वहीं कलायत से भाजपा की महिला विधायक कमलेश ढांडा ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। उकलाना से जेजेपी विधायक ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली । पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली।

Isha