डराकर लोगों का हक हड़पने का प्रयास कर रहे ‘दबंग’

2/22/2017 4:58:40 PM

बाबैन (सोहन):लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाक माजरा ने कहा कि जो लोग ‘दबंगई’ से प्रदेश सरकार को दबाकर और 35 बिरादरियों के लोगों को डराकर उनके हकों को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं, जनता उन्हें गुंडागर्दी से नहीं, वोट की चोट से सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र पर पूरी तरह काबिज होने और आॢथक तौर पर भी सम्पन्न होने उपरांत जो लोग प्रदेश के शांतिप्रिय लोगों के हकों को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं, जनता उन्हें प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आरक्षण आंदोलन के नाम पर लोगों की दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सरकारी सम्पत्ति को आग के हवाले करने और निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले लोगों को जनता कभी मुंह नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैर जाट मुख्यमंत्री बनने के कारण ही आज जाट समाज द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है ताकि वे किसी तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी हड़प सकें। नायब आज अनाज मंडी बाबैन में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर तरसेम राय, जगमाल सिंह, सुभाष, गुरनाम कश्यप के अलावा अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि ‘दबंगों’ के आगे घुटने टेकने की बजाय उपद्रव करने वालों व सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने वालों से कड़ाई से निपटे। 
सरकार को चाहिए कि वह तुरंत सरकारी नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्टï करे ताकि लोगों को वास्तविकता का पता चल सके कि किसने लोगों के हकों को छीन रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शेष जनता भी बड़े आंदोलन चलाना जानती है परंतु वे भाईचारे, शांति और विकास में विश्वास रखते हैं। लोग अब जागरूक हो गए हैं। भविष्य में किसी को हकों पर डाका डालने नहीं दिया जाएगा।