उड़ता हरियाणाः गांजा सप्लाई करते महिला सहित 1 काबू, दोनों को रंगे हाथो पकड़ा

5/28/2020 11:57:26 AM

गोहाना(सुनील): गोहाना सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर आर्य नगर गोहाना से एक महिला व आदमी को नशीले पदार्थ ( गांजा पति ) बेचे हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया हैय़ पुलिस ने महिला के पास से 410 ग्राम गांजा पती व् आदमी से 540 ग्राम गांजा पती बरामद की है। पुलिस आज दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड कर लेगी ताकि ये पता लगाया जा सके की दोनों कहा से लाकते थे और कब से इसका कारोबार करते आ रहे है।

दोनों के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए गोहाना सिटी थाना के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया पिछले कई दिनों से गोहाना के आर्य नगर में नशीली चीजे चोरी छुपे बिकने की सुचना आ रही थी। कल शाम को भी एक गुप्त सुचना उहने मिली थी जिस के आधार पर दो अलग अलग ठिकानो पर रेड कर एक महिला व एक आदमी को गिरफ्तार किया है। 

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

 

Isha