करनाल में कोरोना से 5वीं मौत, नीलोखेड़ी की 57 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

6/26/2020 2:07:15 PM

करनाल (केसी आर्या): करनाल में कोरोना के नए केसों के साथ मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है। आज जिला में कोरोना से पांचवी मौत हो गई। नीलोखेड़ी हल्के की रहने वाली 57 वर्षीय महिला कोरोनो से जंग हार गई। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थी। 

इसके साथ आज जिला में कोरोना के 7 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। नए मामलों में 3 केस 13 सेक्टर से, 2 केस नीलोखेड़ी से, 1 केस ओगद गांव और और एक केस नीलोखेड़ी किसान बस्ती से सामने आया। 

इस बारे जानकारी देते हुए डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिला में नए केसों के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति नियंत्रण में है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना टेस्ट करवाते समय अगर कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी गलत देगा तो उसके खिलाफ अब सख्त कार्यवाही की जाएगी। करनाल में कोरोना का आंकड़ा 269 पहुंच चुका है। वहीं अब तक 162 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिला में एक्टिव केसों की  संख्या 102 है। 

Isha