AMO भर्ती विवाद: जींद के सिविल सर्जन पर गिरी गाज, MLA की शिकायत पर जांच के बाद हुए सस्पेंड

6/5/2020 3:36:35 PM

चंडीगढ़(धरणी): भर्ती घोटाले को लेकर जींद के सिविल सर्जन डॉ जयभगवान जाटान को गृह मंत्री अनिल विज द्वारा निलंबित  कर दिया गया है। दरअसल सीएमओ पर  नौकरी पर गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। ये पूरा मामला गृह मंत्री के समक्ष रखा गया था कि जिनके द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जब मामले की जांच करवाई गई, तो तथ्यों के आधार पर डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश जारी हुए।

गौर रहे कि इस मामले में पीड़ित महिला प्रीति के पति संजय ने आरोप लगाया था कि AMO भर्ती में गड़बड़ी हुई है। संजय ने शिकायत करते हुए बताया था कि प्रीति के स्थानीय होने, बेसिक क्वालिफिकेशन और अनुभव तक के अंक नहीं लगाए गए थे। विधायक कृष्ण मिड्ढा ने भी इसकी शिकायत दी थी, लेकिन CMO ने विधायक मिड्ढा पर ही दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। लगातार ये विवाद बढ़ता ही चला गया। जिसके बाद मामला स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचा।

Isha