करनाल में CORONA का विस्फोट, 20 नए मामलों की पुष्टी(VIDEO)

6/30/2020 3:18:47 PM

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल में कोरोना का कहर थमने का नाम ले रहे। आज सुबह स्वास्थय विभाग ने 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टी की है। CMO अश्वनी कुमार आहूजा ने बताया कि  आज के 20 नए केसो की बात करे तो , जिनमे 3 कोरोना पॉजिटिव केस शामगढ़ से है। 2 कोरोना पॉजिटिव केस मॉडल टाउन से है। 1 कोरोना पॉजिटिव केस सेक्टर 13 से है। 1 पॉजिटव केस दयाल सिंह कलोनी से है। 1 केस जरनैली कलोनी,1 केस 7 सेक्टर,1 केस अमृतपुर,1 केस सेक्टर 12 पार्ट 2, 1 केस कमोपुरा,  1 केस सुभाष गेट,1 केस भेलोलपुर,1 केस बसन्त विहार, 1 केस गोगड़ीपुर,1 केस शिव कलोनी,1केस संजीव कलोनी से है।

करनाल में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 311 हो चुकी है, वहीं एक्टिव केस की संख्या की बात करे तो, अब जिले में 108 कोरोना के एक्टिव केस है। जिले के रिकॉवरी रेट की बात करे तो,  197 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जबकि 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।  

 

Isha