किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर धनखड़, ये मामला संवाद से सुलझेगा ,विवाद से नहीं

9/11/2020 4:48:29 PM

डेस्कः केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ कुरुक्षेत्र में हुए प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद हर तरफ खट्टर सरकार की निंदा हो रही है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज उचित नहीं था। ये मामला मामला संवाद से सुलझेगा ,विवाद से नहीं।

उन्होंने बताया कि किसानों से संवाद के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने बनाई तीन सांसदों की कमेटी बनाई है जिसमें भिवानी के सांसद धर्मबीर, कुरुक्षेत्र से नायाब सैनी और हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह कमेटी में शामिल किए गए। तीन सांसदों की कमेटी किसानों से अध्यादेशों पर सुझाव लेगी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी किसानों के साथ संवाद के लिए लगाया जाएगा। 

गौर रहे कि हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बीते दिन किसान रैली के दौरान हुए लाठीचार्ज पर बड़ा बयान दिया है। विज का दावा है कि किसानों पर पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Isha