हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने वालों ने पकड़ी रफ्तार

9/24/2020 9:21:43 PM

डेस्क: हरियाणा में अब कोरोना के रोजाना मिलने वाले नए केसों की संख्या कम होती जा रही है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जोकि राहत की बात है। आज प्रदेश में कोरोना के 1698 नए केस सामने आए, तो वहीं इससे अधिक 2063 लोग ठीक होकर घर लौटे। लगातार ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। रिकवरी रेट अब 83.01 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 118554 पहुंच चुका है, जिसमें से 18889 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 376 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 322 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 54 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 98410 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (23 सितंबर)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

vinod kumar