हरियाणा में कोरोना के 1689 नए केस मिले, 2554 लोग ठीक होकर लौटे अपने घर

9/26/2020 9:27:28 PM

डेस्क: हरियाणा में अब रोजाना 2 हजार से कम ही कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 1689 नए केस सामने आए, तो वहीं इससे अधिक 2554 लोग ठीक होकर घर लौटे। लगातार ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। रिकवरी रेट अब 84.92 पहुंच गई है। इसके साथ आज कोरोना से 18 मरीजों की मौत हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 122267 पहुंच चुका है, जिसमें से 17149 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 359 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 305 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 54 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 103827 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (26 सितंबर)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

vinod kumar