कांग्रेस और आप झूठी पार्टियां, हमने एक साल से पहले अपने वायदे पूरे किए : कृष्ण बेदी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 06:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की होने वाली लॉन्चिंग को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बेदी ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली काग्रेस उनकी सरकार हिमाचल में है चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में खूब जुड़ी बातें की। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन आज 3 साल लगभग बीत जाने के बावजूद इस प्रकार की योजना कांग्रेस नहीं लाई। इसी प्रकार से पंजाब सरकार भी पूरी तरह से झूठी साबित हुई। हालत यह है कि वहां हमारी बहनें धरने पर बैठने और आंदोलन करने को मजबूर हैं। लेकिन हमारे सौम्य और निष्ठावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में से 42 से अधिक वायदे 1 साल पूरा होने से पहले पूरे कर दिए। किसान की 24 फसले हम आज एमएसपी पर केवल खरीद ही नहीं रहे 72 घंटे में उसकी पेमेंट सीधे किसानों के खातों में कर रहे हैं। हमने शपथ लेने से पहले 25000 लोगों को रोजगार दिया। हमने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लाखों युवाओं के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की। लंबे समय से रुका हुआ सीटेट हमने करवाया। इसी प्रकार से लाडो लक्ष्मी योजना जैसी महत्वाकांक्षी और बड़ी योजना प्रदेश सरकार 25 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। मेरी अध्यक्षता रहेगी और मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसमर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बहनों माताओ बेटियों की स्थिति को समझते हुए अपने इस वचन को पूरा किया है। 2100 रुपए प्रतिमाह प्रदेश के एक लाख से कम आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को हर माह देने का वादा पूरा किया है। इससे बहनों की सशक्तिकरण होगी, आर्थिक मजबूती मिलेगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के शुभ अवसर पर इस योजना की लॉन्चिंग पंचकूला के सेक्टर 3 में सुबह 11 बजे इंद्रधनुष स्टेडियम में मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी के कर कमलों द्वारा होगी। जिसमें सभी जिला हेडक्वार्टर पर जनप्रतिनिधि यानि हमारे विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, जिला परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक समिति अध्यक्ष इत्यादि लगभग प्रदेश के 200 स्थान पर सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रदेश की बहने सीधी जुड़ेंगे और फिर मुख्यमंत्री इस ऐप को लॉन्च करेंगे। उसके बाद इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
बेदी ने बताया कि हमारे विभाग ने 6-7 महीने तक इस पर जनता से काम किया है। अब किसी भी बहन को किसी सरकारी दहलीज पर जाने की जरूरत नहीं रहे, ना ही उसे किसी सीएससी सेंटर पर जाना पड़े, स्वयं अपने फोन पर अपनी जानकारियां उपलब्ध करवा कर वह इस ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और 1 महीने के बाद उसे बहन के अकाउंट में सीधे 2100 रुपएआने शुरू हो जाएंगे। यह योजना 23 से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए रहेगी। अगर कोई हमारी बहन विधवा पेंशन या अन्य किसी स्कीम से जुड़ी हुई है तो वह उसकी स्वेच्छा होगी कि वह स्कीम का लाभ ले या ना ले। एक लाख से कम आमदनी वाले परिवार के महिलाएं इस योजना की पात्र रहेंगे। लगभग 4932 करोड़ रुपए वार्षिक बजट हरियाणा सरकार पर रहेगा। लेकिन हरियाणा सरकार के पास आज बजट की कोई कमी नहीं है। अगर एक लाख से नीचे आमदनी वाले परिवारों की संख्या बढ़ेगी तो भी और बजट का प्रोविजन हमारे विशाल हृदय वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहनों की सशक्तिकरण, उनकी तरक्की, उनके स्वाभिमान और गौरव को मजबूत करने के लिए उनके परिवारों की तरक्की के लिए ताकि कोई बहन अपने पति या भाई के सामने हाथ ना फैलाएं कर दिया है।