बुरी खबरः मरीज का फोन छूने से नर्स हुई बीमार, रिपोर्ट में आई कोरोना पॉ़जिटिव

3/31/2020 2:36:05 PM

पंचकूलाः पंचकूला में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोरोना ग्रस्त मरीज का एक नर्स ने फोन छू लिया था जिसके बाद वह खुद भी बीमार रहने लग गई थी। डॉक्टरो ने उसे क्वंराटाइन में रखा हुआ था। आज रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि नर्स भी इस बीमारी की चपेट मे आ गई है।  गौर रहे कि पंचकुला में कोरोना पंचकूला के कोरोना वायरस के ग्रस्त लोगों की संख्या 2 हुई।

गौरतलब है कि बीते दिन तक हरियाणा में कोरोना संक्रमित 22 में से 7 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अब कुल संख्या 15 रह गई थी। सोमवार को फरीदाबाद से एक नया मामला सामने आया। उधर, विदेश से आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 13,273 हो गई है। पॉजीटिव मामलों के संपर्क में करीब 348 लोगों के होने का खुलासा हुआ है। वहीं, 2 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी दिल्ली से आनी बाकी है। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन अनुसार अब तक 13621 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 12,976 लोग घर पर ही विभाग की निगरानी में हैं। वहीं, 243 संदिग्ध अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक कुल 666 लोगों के सैम्पल लिए हैं, जिनमें से 459 नैगेटिव और 22 पॉजीटिव पाए गए हैं। 187 की रिपोर्ट आनी बाकी है।  विभाग ने बताया कि 28 दिन की निगरानी के बाद 645 लोगों को क्लीनचिट दी गई है। इसके अलावा अब तक 7 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।  

 

Isha