प्रवासियों को ट्यूब पर यमुना पार कराते 2 लोगों को पुलिस ने किया काबू, 1 फरार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2020 - 04:21 PM (IST)

पानीपत(सचिन)- भारत में लॉक डाउन का 8वां दिन है वहीं प्रवासी लोग जैसे तैसे अपने अपने उत्तर प्रदेश व बिहार स्थित घरों को जाना चाहते है। इधर, पानीपत से लगते उत्तर प्रदेश के शामली जिला के कैराना कस्बे के रकबे में पुलिस ने प्रवासी नागरिकों को यमुना पार कराते हुए 2 आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य फरार होने में कामयाब हो गया।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है साथ ही युमना के चारो और गस्त व पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार प्रवासियों को ट्यूब की सहायता से यमुना नदी पार करवा कर कैराना के मामोर के खादर में छोड रहे थे। सनोली थाने के एस एच ओ सुरेंद्र ने बताया कि यमुना किनारे से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और एक फरार है जो प्रवासी नागरिकों को ट्यूब के माध्यम से यमुना नदी पार करवा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static