वाहन रजिस्ट्रेशन कर्लक पर एसडीएम ने लगाए धोखाधड़ी का आरोप, बाहर के वाहनों को दिए टोहाना के नंबर

3/31/2020 4:23:21 PM

टोहाना(सुशील)- एसडीएम नवीन कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत देकर वाहन रजिस्ट्रेशन कर्लक विनोद कुमार सहित 5 कर्मचारिया के साथ मिलकर 48 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने शिकायत में कर्मचारियों पर गलत तरीके से बाहर के वाहनों को टोहाना के नंबर दिए जाने का आरोप लगाया है।

शहर पुलिस के नाम दी शिकायत में एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार टोहाना में एम अप्रैल 2017 से 26 सितंबर 2019 तक कार्य रहा है। उसके साथ सहायक अधीक्षक के तौर पर राजेंद्र कुमार, डाटा एंट्री आप्रेटर सुनीता, अजय व सुनील सभी ई दिशा-अतंोदल सरल केंद्र में वाहन रजिस्ट्रेशन से संबधित कार्य 1 अप्रैल 2017 से 30 सितंबर 2019 तक किया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी के कार्य की स्पेशल आडिट 9 मार्च 2020 को हुई तो अनियमितताए पाई गई जिसके अनुसार 48 लाख 23 हजार 280 रूपये की रजिस्ट्रेशन फीस कम निकाली गई तथा अनेक वाहनों के इंजन व चैसीस नंबर के साथ छेडछाड करके रजिस्ट्रेशन किया गया, प्रदेश से बाहर के अनेक वाहनों की संबधित विभाग से एनओरसी लिए बिना उन्हे टोहाना के नंबर दे दिए गए, ऐसा करके उन्होंने विभाग के नियमों की अवहेलना की है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को देकर सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

क्या कहते है डीएसपी
इस बारे में डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि एसडीएम नवीन कुमार ने शिकायत देकर रजिस्ट्रेशन कर्लक विनोद कुमार व उसके अन्य साथियों पर धोखाधड़ी करते हुए सरकार को 48 लाख से अधिक का नुकसान करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों को शिघ्र काबू कर लिया जाएगा।
 

Isha