Weather: हरियाणा में लोगों को मिलाी गर्मी से राहत ,बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट

5/26/2023 8:35:48 AM

हिसार:  हरियाणा दिल्ली एनसीआर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिन में हुई बरसात ने गर्मी से राहत दिला दी है। 26 और 29 मई को भी नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मई के अंत तक लगातार प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।


पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। ये मौसमी गतिविधियाँ धूल भरी आँधी और छिटपुट ओलावृष्टि से जुड़ी होंगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
 

Content Writer

Isha