BJP Digital rally: अगली पीढ़ी के लिए पानी बचाने की कोशिश कर रहें है हम: CM खट्टर

6/14/2020 1:32:47 PM

पंचकूला (उमंग):  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की पहली वर्चुअल (डिजिटल) रैली हुई है।  रैली के जरिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल न केवल केंद्र की मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का हिसाब प्रदेश की जनता के सामने रखा।  


इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल के संकट के दौर में अनेकों योजना लागू कर लाभ पहुंचाने का काम किया। उन्होंने भी कई योजनाएं जोड़ी हैं। पानी को बचाने के लिए भी काम कर रहे हैं, जहां भूजल स्तर नीचे चला गया है वहांं काम शुरू किया है। पानी पर हम राजनीति नहींं कर रहे हैं बल्कि अगली पीढ़ी के लिए पानी बचे इसके लिए काम कर रहे हैं।

सीएम ने कहा हम एकजुट से कोरोना को मात देंगे बल्कि प्रदेश को भी आगे लेकर जाएंगे। इसमें सभी की एकजुटता जरूरी है। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कोरोना संकट काल में हरियाणा सरकार द्वारा बहुत ही बेहतरीन काम किया गया है। प्रदेश के अंदर एक भी ऐसी घटना नहीं हुई जहां मंडियों के अंदर कोई अव्यवस्था हुई हो या कोरोना संक्रमण फैला हो।


वर्चुअल रैली के लिए तीस हजार कार्यकर्ता लिंक जारी किए थे, जो आगे लाखों लोगों को रैली से जुड़े।  इस रैली में मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी डा. अनिल जैन दिल्ली से और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा वह पंचकूला से जनता को संबोधित किया। वर्चुअल रैली के संयोजक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने कहा कि यह वर्चुअल रैली ऐतिहासिक है।  

Isha