Haryana: अब सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, शिक्षा विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान, शिक्षकों को करना होगा ये काम

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:03 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है कर लिया है। 1 अप्रैल से स्कूलों में दाखिलों का मेला लगने वाला है और इस बार अंबाला शिक्षा विभाग ने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है वे घर-घर जाकर एडमिशन बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

अंबाला के जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने स्पष्ट किया है कि विभाग का फोकस केवल नामांकन की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना भी है। पिछले साल अंबाला ने 72 हजार बच्चों के साथ एक मील का पत्थर छुआ था, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 75 हजार करने का संकल्प लिया गया है। ​

DEO कालड़ा के अनुसार शिक्षकों की टीमें अब उन इलाकों पर खास नजर रखेंगी, जहाँ ड्रॉप-आउट रेट ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबों और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं के साथ-साथ अब आधुनिक लैब और वोकेशनल कोर्स को भी मुख्य आकर्षण बनाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश उत्सव की योजना बनाई है, जहां नए बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों की मालाओं से स्वागत किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static