युवक को दूसरी शादी करना पड़ा महंगा

7/30/2017 2:52:41 PM

नूंह(एके बघेल):नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के पिपरौली गांव में एक युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। युवक ने दूसरी शादी करते ही पहली पत्नी के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने के साथ-साथ अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है। वहीं युवक की पहली पत्नी के परिजनों ने भी उनके ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक पिपरौली गांव के साजिद की करीब पांच वर्ष पूर्व मथुरा के लहचोडा गांव की महरूना से शादी हुई थी। साजिद ने पहली पत्नी पर आरोप लगाया कि वह मानसिक रूप से बीमार होने के साथ-साथ बांझपन की शिकार है। जिसके कारण दोनों पति पत्नी तनाव का जीवन व्यतित कर रहे थे। दोनों की रजामंदी के कारण साजिद ने दूसरी शादी की है। लेकिन पहली पत्नी के परिजनों को एतराज होने लगा। निकाह होने के बाद पहली पत्नी के परिजन अपने गावं के मौजिज लोगों के साथ आए तो दोनों पक्षो में झगड़ हो गया। लड़के पक्ष के लोगों ने पहली पत्नी के परिजनों पर मारपीट व अपहरण करने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी दहेज के लिए लड़की को परेशान करने व उन पर हमले का आरोप लगाया।