पूर्व सी.एम. हुड्डा व अन्य आरोपियों को 19 अप्रैल को पेश होने के आदेश

3/17/2018 10:43:38 AM

पंचकूल(धरणी): मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य आरोपियों को 19 अप्रैल को पंचकूला सी.बी.आई. कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए है। बीते दिन पंचकूला कोर्ट में मानेसर की 900 एकड़ जमीन घोटाले मामले में सुनवाई हुई। सी.बी.आई. की विशेष अदालत में 80 हजार पेज की चार्जशीट की स्क्रूटनी पूरी की गई। इस मामले में पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, एम.एल. तायल, छतर सिंह, एस.एस. ढिल्लों, पूर्व डी.टी.पी. जसवंत सहित कई बड़े अधिकारी और बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट सी.बी.आई. की ओर से अदालत में पेश की थी। 

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 34 लोगो को सम्मन जारी किए गए है। हुड्डा सहित सभी लोगो को मामले में सी.बी.आई. की ओर से आरोपी बनाया था। सभी आरोपियों को सी.बी.आई. कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने के सम्मन जारी किए है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। अगली सुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सहित 34 लोगों को पेश होने के लिए बोला गया है, जिसमें हुडडा के अलावा एम.एल. तायल, छतर सिंह , एस.एस. ढिल्लों, पूर्व डी.टी.पी. जसवंत सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम आया है।

Punjab Kesari