राम रहीम का करीबी महेंन्द्र इंसां 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, हो सकते हैं अहम खुलासे (VIDEO)

1/8/2018 4:21:41 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला दंगा मामले में SIT की गिरफ्त में आए आरोपी मोहिंद्र इंसा को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में आरोपी से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। SIT ने ACP मुकेश मल्होत्रा की अगुवाई में आरोपी मोहिंद्र इंसा को कल सिरसा डेरे से गिरफ्तार किया था। उस पर 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगों और देशद्रोह के आरोप हैं। 

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम की सुनवाई के दौरान महेंद्र इंसा आगजनी के मुख्य अभियुक्त डॉ. आदित्य इंसा के साथ पंचकूला गया था। पुलिस का कहना था कि म‍हेंद्र इंसा समर्थकों को आगजनी एवं उपद्रव के लिए उकसाने वालों में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, महेंद्र पिछले लगभग चार महीने से डेरे में ही छिपा हुआ था। एक डेरा समर्थक ने ही उसे अपने घर पर पनाह दे रखी थी और वह हुलिया बदलकर रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पेशे से डॉक्टर आरोपी  पर सैंकड़ों समर्थकों को नपुसंक बनाने का भी आरोप है। वह राम रहीम के खास लोगों में से एक है और उसने राम रहीम के इशारे पर ही कई लोगों को नपुसंक बनाया था। दो लाख का इनामी भगौड़ा आदित्य इंसां अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।