दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, आज कुएं में मिली महिला की लाश

6/9/2017 1:29:52 PM

पानीपत(अनिल कुमार):इंसान जितनी भी तरक्की कर ले लेकिन कुछ लोग अपनी छोटी सोच के चलते ऐसे काम करते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। पानीपत में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक अोर विवाहिता दहेज की बलि चढ़ी। महिला के परिजनों का आरोप है कि पूजा को पहले मारा गया उसके बाद उसे कुएं में फैंक दिया गया। 

जानकारी के अनुसार बिहोली गांव की निवासी पूजा का विवाह 2014 में शाहपुर गांव के अमित के साथ हुआ था। पूजा की मां का कहना है कि मृतका का पति और उसके सास-ससुर शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारते-पीटते भी थे। 2 दिन पहले पूजा के ससुर ने बताया कि वह घर से जा चुकी है अौर मिल नहीं रही। उसके बाद लड़की के परिजन शाहपुर गांव में लड़की को ढूंढने के लिए गए लेकिन उन्हें लड़की कहीं नहीं मिली। आज शाहपुर गांव में पूजा का शव एक कुएं के अंदर पानी में तैरता हुआ मिला।   

लड़की की माता का कहना है कि बार-बार लड़के वाले पैसों की मांग करते थे लड़की के परिजनों ने लड़कों के साथ पुलिस की मिलीभगत का आरोप भी लगाया है और जल्द से जल्द लड़कों के परिवार को गिरफ्तार करने की मांग की है।

डी.एस.पी. नरेश अलावा का कहना है कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर डोरी एक्ट दहेज प्रथा धारा 304 के तहत परिवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।