घर के ताले तोड़कर उड़ाई हजारों की नकदी

3/27/2017 3:21:23 PM

पानीपत(अजय):शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद हराम करके रख दी है। ऐसा ही एक और मामला गत दिवस सामने आया जब विजय नगर निवासी एक व्यक्ति ने उसके घर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार विजय नगरवासी नवीन धीमान ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ अपनी ससुराल नरवाना चला गया था। पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर 2 ए.टी.एम., जेवरात व करीबन 2200 रुपए की नकदी चुरा ली। मामले का पता उसे घर वापस लौटने पर लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।