फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा, 12 राज्यों में प्रथम

6/15/2019 5:48:56 PM

पलवल (दिनेश): हरियाणा फिन स्विमिंग एसोसिएशन की तरफ से पलवल के एम्स स्पोटर्स एकेडमी में यह चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें भारत वर्ष के 12 राज्यों की टीमों ने लगभग 123 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा और ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। दिल्ली के खिलाडिय़ों ने दूसरा स्थान व जम्मू एंड कश्मीर के खिलाडिय़ों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

हरियाणा फिन स्विमिंग के अध्यक्ष ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अधिक संख्या में भाग लिया। यह हरियाणा  के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि फिन स्विमिंग खेल पूरे विश्व में खेला जाता है। वल्र्ड ओलंपिक फेडरेशन ने इस खेल को मंजूरी प्रदान की गई है। फिन स्विमिंग का भविष्य उज्जवल है, भारत में भी इसका क्रेज लगातार बढ रहा है। इस खेल को ओर निखारने प्रयास किए जा रहे है। हरियाणा राज्य के शहरी व ग्रामीण खिलाडिय़ों को खेल से जोडा जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल व  हरियाणा फिन स्विमिंग के अध्यक्ष डा.दीपक भारद्वाज, एम्स स्पोटर्स एकेडमी के अध्यक्ष प्रेम सिहं कादियान,कोच डॉ. तपन कुमार पानीगिरी,कुलदीप पाटिल,बीर सिंह आर्य ने खिलाडिय़ों को मेडल व ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Shivam