नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस की सख्ताई जारी, प्रतिबंधित दवाओं के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 08:39 AM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला सीआईए वन ने दिल्ली से पंजाब नशे की दवाओं की खेप ले जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने इनसे 51 हजार नशे की गोलियां व 10 किलो सिरप बरामद किया है। सीआईए का कहना है कि यह हैवी कर्मशियल क्वांटिटी है। यह दवाएं बैन है और NDPS एक्ट में आती है। यह दिल्ली से लुधियाना तक इन दवाओं की सप्लाई करते हुए चलते हैं। फ़िलहाल इनका 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। ताकि इनसे आगे की पूछताछ की जा सके।
बता दें कि नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस की सख्ताई जारी है। जिसके तहत अंबाला सीआईए वन ने दिल्ली से पंजाब के लुधियाना तक प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों विजय पाल और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह दोनों दिल्ली से मोटरसाइकिल पर नशे की दवाएं लेकर चलते थे और पंजाब के लुधियाना तक सप्लाई देते चलते थे। लेकिन अंबाला पुलिस ने नाकेबंदी कर इन्हें काबू किया तो इनसे भारी मात्रा में नशे की गोलियां और सिरप मिले हैं। इनसे सीआईए ने इनसे 51 हजार नशे की गोलियां,10 किलो सिरप बरामद किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Alert: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...ये गलती न करें किसान