हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल पर रिश्वत का आरोप , 88 हजार की मांगी थी घूस

6/8/2022 10:15:54 PM

कैथल(जयपाल) : हरियाणा सरकार लगातार भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर काम कर रही है। लेकिन हरियाणा सरकार के कर्मचारी ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम करने में जुटे हैं। ताजा मामला सामने आया है कैथल से जहां एक महिला हेड कांस्टेबल पर ही रिश्तव के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामले में हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने कैथल जिले के सिविल लाइन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महिंद्रा देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेड कांस्टेबल महिंद्रो देवी पर सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज एक केस में शिकायतकर्ता के बेटे का नाम हटाने की एवज में 8,8000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

कैथल के जनकपुरी कॉलोनी निवासी रामपाल की शिकायत पर महिला हेड कांस्टेबल महिंद्रो देवी पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी को काबू करने के लिए सिविल लाईन थाने में कल रेड की लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से भागने में कामयाब रही।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai