हरियाणा पुलिस ने 6000 पदों की भर्ती रद्द करने के बाद दी बड़ी राहत, महिला बटालियन का होगा गठन

12/30/2020 12:23:54 AM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा पुलिस में पहली बार महिला बटालियन का गठन होगा, जिसे दुर्गा-वन नाम दिया गया है। यह बटालियन एचएपी मधुबन में रहेगी तथा विभिन्न जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस बटालियन के लिए महिला पुलिस कर्मियों की अलग से भर्ती होगी। इसके लिए 698 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी है। इस भर्ती में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी पांच हजार पुरुष कांस्टेबल के स्थान पर अब 5500 तथा एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल के स्थान पर 1100 भर्तियां होंगी।

हरियाणा में आज 2019 में पुलिस विभाग में छह हजार पदों पर निकाली गई भर्ती को रद्द कर दिया है, लेकिन पुलिस विभाग अब इन पदों पर बढा़कर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस विभाग अब 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया में है। नई पुलिस भर्ती में पांच फीसदी आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के युवाओं के अलावा नई वन टाइम रजिस्ट्रेशन पॉलिसी के तहत होगी। इसके जरिए नए युवाओं को भी इस भर्ती में शामिल होने का फायदा मिलेगा। वहीं इस बार महिला पुलिस बटालियन दुर्गा में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी है।

हरियाणा पुलिस विभाग की 2019 की भर्ती में 5000 पदों पर पुरुष कांस्टेबल और 1000 पदों पर महिला कांस्टेबल के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से इन पदों को वापस ले लिया गया है, लेकिन इसके बदले अब 5500 पुरुष कर्मियों, 1100 महिला कर्मियों की भर्ती का अनुरोध किया है।

Shivam