हरियाणा पुलिस के पदक विजेता 7 खिलाड़ी सम्मानित

7/4/2018 10:39:01 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लॉस एंजिल्स में 17वीं वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रतियोगिता में 14 मेडल जीतने वाले हरियाणा पुलिस के 7 खिलाडिय़ों को नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक, बी.एस. संधू भी उपस्थित थे।पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन लॉस एंजिल्स, कैलिफोॢनया, यू.एस.ए. में 7 अगस्त से 16 अगस्त, 2017 तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय पुलिस दल के 106 सदस्यों सहित हरियाणा पुलिस के 7 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिन्होंने 3 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।

पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (ए. आई. पी. एस. सी. बी.) द्वारा किया गया। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस के निरीक्षक, पुनीत राणा और दिनेश कुमार, सब इंस्पैक्टर, निर्मल देवी और कविता, हैड कांस्टेबल प्रोमिला देवी, संतोष कुमारी और संदीप को सम्मानित किया गया। पुनीत राणा ने तैराकी में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित 7 पदक जीतेे, जबकि कुश्ती में संतोष कुमारी ने एक-एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। हरियाणा पुलिस के अन्य खिलाडिय़ों ने कुश्ती और मुक्केबाजी में 1-1 स्वर्ण पदक जीता।

Deepak Paul