भारत बंद के आह्वान पर हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाईजरी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

12/7/2020 7:23:55 PM

चंडीगढ़ (धरणी): किसान आदोलन को लेकर किसानों के आह्वान पर कल यानि 8 दिसंबर को 'भारत बंद' होगा। जिसको मद्देनजर रखते हुए हरियाणा पुलिस ने आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाईजरी जारी की है। संभावना जताई गई है कि प्रदर्शनकारी किसान कुछ रास्तों को ब्लॉक कर सकते हैं, जिनका समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हो सकता है। 
 


एडवाईजरी में बताया गया है कि दिल्ली से अंबाला, हिसार, रेवाड़ी व पलवल की ओर निकलने वाले हाईवे ब्लॉक हो सकते हैं। तो इसलिए जितना संभव हो सके इन रास्तों पर सफर करने से बचें। इस संबंध में सभी जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। 

 

Shivam