हरियाणा पुलिस भर्ती में हुए नए बदलाव, महिला 1 और पुरूष लगाएंगे 2.5 किलोमीटर की दौड़

2/25/2018 2:21:16 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो):  हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का युवाओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। युवाओं के लिए हरियाणा सरकार जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस बार की भर्ती कुछ अलग तरीके से की जाेगी। जिसको हरी झंडी मिलने तक की देरी है बस। हरियाणा पुलिस में 6 हजार जवानों की भर्ती होगी। इसमें 400 से ज्यादा सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। सब इंस्पेक्टर के लिए यदि कोई अभ्यर्थी ग्रेजुएशन लेवल पर लॉ, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, फॉरेंसिक, मेडिसन, साइबर, पुलिस साइंस आदि की पढ़ाई किए हुए हैं।  उसे 4 अंक मिलेंगे और यदि मास्टर डिग्री है तो 3 अंक और मिलेंगे, जबकि कांस्टेबल के लिए ग्रेजुशन के 4 और मास्टर डिग्री के 3 अंक तय किए हैं। इस भर्ती में पुरूषों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ को 12 मिनट में पूरा करना होगा। वहीं महिलाओं को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं इस मामले में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि अभी नए नियम नहीं आए हैं। उसके बाद ही पता चलेगा कि कितना चेंज है।