हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25000 के इनामी बदमाश सहित दो आरोपी गिरफ्तार

1/27/2021 2:48:55 PM

जींद (अनिल) : हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जींद डिटेक्टिव टीम ने 25000 इनामी बदमाश सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री ने बताया कि पकडे गए एक आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्ज एक्ट और कई अन्य मामले शामिल है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ऋषि दिल्ली का पैरोल जम्पर भी है। ऋषि पर हरियाणा डीजीपी ने 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। 

डीएसपी ने बताया कि बदमाश ऋषि राजपुरा भैंण का रहने वाला तो दूसरा बीबीपुर का। दोनों हरियाणा के जींद जिले से सम्बंधित है। ऋषि पर दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज है। दोनों अपराधियों का बैकग्राउंड स्कूल तक ही है। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों दिसंबर 2020 में जींद में हुई करीब दो लाख की लूट में भी शामिल थे जिसके चलते पुलिस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया और सारी अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से देशी कट्टे और कारतूस भी बरामद हुए है।

Manisha rana